Accident: तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, ओवरटेक में गई दो मजदूरों की जान
बाइक का हैंडिल ट्रक में फंस गया, जिससे बाइक समेत युवक सड़क पर गिर गए

By सोनू विश्वकर्मा
अलीगढ़ महानगर से सटे हाईवे बाईपास के मथुरा रोड इलाके में 26 अक्तूबर शाम एक ट्रक ने बाइक सवार तीन मजूदरों को रौंद दिया। इसमें दो मजदूर गुड्डू (45) व राजू (35) की मौत हो गई। तीसरा साथी घायल हो गया। मृतक आपस में रिश्ते में मामा भांजे थे हैं। तीनों बाइक पर सवार होकर कारखाने से खाने-पीने निकले थे।
जिससे वह घिसटकर तीनों गिर गए-
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पिछले पहिये की चपेट में आने से गुड्डू व रिश्ते में उसके भांजे राजू की मौत हो गई। जावेद घायल हो गया। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उसे तलाशा जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
इस दुर्घटना के बाद बिना हेलमेट बाइक चलाने की चर्चा भी होती रही। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। लोगों का कहना है कि अगर दोनों में से चालक ने भी हेलमेट लगा रखा होता तो शायद जान बच जाती















