मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News 48 करोड़ 48 लाख की लागत से सरई को बनाएंगे मॉडल नगर परिषदः अध्यक्ष अनुराधा सिंह

नगर परिषद सरई ने विकास के तीन वर्ष पूरे कर एक नई पहचान बनाई है

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली)। नगर परिषद सरई ने विकास के तीन वर्ष पूरे कर एक नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर नगर के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में नगर परिषद तेजी से प्रगति कर रही है।

अध्यक्ष ने बताया कि अब तक लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, वहीं 43 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर ओपन हो चुके हैं और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 48 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, नालियों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

अध्यक्ष सिंह ने कहा कि नगर का विकास पारदर्शिता, जनसहयोग और सुशासन के सिद्धांतों पर आधारित रहेगा। हमारा लक्ष्य सरई को मॉडल नगर परिषद बनाना है। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष, पार्षदगण और पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *