मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News : सिंगरौली में अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.खनिज विभाग की टीम ने 3 डंफर किए जप्त, पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया

इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल एवं खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल एवं खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त टीम गठित कर शुक्रवार दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान ग्राम हिरवाह कन्वेयर रोड से खनिज कोयला के अवैध परिवहन में संलग्न 3 डंफर वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जब्त वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *