मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर माड़ा में “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों और क्षेत्रवासियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

माड़ा क्षेत्र के जनपद सदस्य रणधीर सिंह, समाजसेवी अंकित सिंह, विवेक सिंह परिहार, और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली माड़ा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज पूरे देश की तरह माड़ा थाना परिसर में भी “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर थाना परिसर से मुख्य मार्ग तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बच्चों, बच्चियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ दौड़ लगाई, जिससे क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के साथ एसआई बालेंद्र त्यागी, एएसआई निलेश मिश्रा, एएसआई अवधेश पटेल, प्रधान आरक्षक रामसुख यादव, आरक्षक आबिद कुरैशी, आरक्षक सुंदर, सहित संपूर्ण थाना स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं माड़ा क्षेत्र के जनपद सदस्य रणधीर सिंह, समाजसेवी अंकित सिंह, विवेक सिंह परिहार, और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी ने बच्चों को मैडल एवं प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र प्रेम और सामाजिक एकता की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *