मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – बैढन कृषि कार्यालय में बैगा जनजाति किसानों को मुफ्त बीज वितरण

उन्होंने बैगा जनजाति वर्ग के किसानों को गेहूं, चना और सरसों का बीज निःशुल्क वितरण किया

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली जनपद पंचायत कृषि कार्यालय बैढन में आज विशेष बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि जनपद पंचायत के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बैगा जनजाति वर्ग के किसानों को गेहूं, चना और सरसों का बीज निःशुल्क वितरण किया।

बीज वितरण के दौरान किसानों में खासा उत्साह देखा गया

कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सिंह, अशोक रतन, सदो भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शाह सहित बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे। अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आदिवासी एवं वंचित वर्ग के किसानों को कृषि कार्य में प्रोत्साहन देना तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है,

जिससे वे बेहतर उत्पादन कर सकें। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और किसानों ने बीज वितरण के लिए विभाग एवं जनपद पंचायत का आभार व्यक्त किया।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *