Singrauli News – रिहंद डैम में प्रदूषित पानी छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से दहशत—एनटीपीसी सिंगरौली पर गंभीर सवाल
हां स्थानीय निवासियों ने एनटीपीसी सिंगरौली पर प्रदूषित पानी छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है

By राज कुमार कुशवाहा
सिंगरौली रिहंद डैम क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां स्थानीय निवासियों ने एनटीपीसी सिंगरौली पर प्रदूषित पानी छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके बाद डैम में बड़ी संख्या में मछलियों के मरकर तट पर बहकर आने की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से डैम के पानी का रंग बदला हुआ दिखाई दे रहा है और उसी दौरान अचानक मछलियों की मौत बढ़ गई। स्थानीय लोग इसे उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषित जल के डिस्चार्ज से जोड़कर देख रहे हैं इस घटना ने क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा और जल गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों की मांग है कि प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी के सैंपल की जांच कराए, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल मामला जांच का विषय बना हुआ है















