मध्य प्रदेशसिंगरौली
Singrauli News – सर्दी के चलते स्कूल समय में बदलाव, नर्सरी से 8वीं तक कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से
यह आदेश 15 दिसंबर 2025 से प्रभावशील होगा

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली, 15 दिसंबर 2025। जिले में बढ़ती सर्दी और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं अब प्रातः 9 बजे से संचालित की जाएंगी। यह आदेश 15 दिसंबर 2025 से प्रभावशील होगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार माध्यमिक स्तर तक की कोई भी कक्षा प्रातः 9 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य ठंड के मौसम में छोटे बच्चों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है।















