मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – 26 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे पीजी कॉलेज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर कालेज हेतु आवंटित भूमि का कराये पुनः सीमांकनः-श्री बैनल

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली, 19 दिसम्बर 2025। गनियारी में 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे पीजी कॉलेज भवन का कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री बैनल ने कॉलेज परिसर में बन रहे एम्फीथिएटर कक्ष, अध्ययन कक्ष एवं मल्टीपर्पज हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीजी कॉलेज के व्यवस्थित विस्तार के लिए ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी एवं पहुंच मार्ग निर्माण की समग्र योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत की जा सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉलेज तक आवागमन के लिए पहुंच मार्ग का निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि चिन्हित स्थल एवं कॉलेज क्षेत्रांतर्गत शासकीय भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जाने के कारण निर्माण में कठिनाई आ रही है। इस पर कलेक्टर ने राजस्व विभाग से समन्वय कर कॉलेज हेतु आवंटित भूमि का पुनः सीमांकन कराने एवं अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक यंत्री तेजस्वनी शुक्ला सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *