मध्य प्रदेशसिंगरौली
Singrauli News बरगवां नगर परिषद में अतिक्रमण से आमजन परेशान, जिम्मेदार बेखबर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जबकि नगर परिषद की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है।

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण ने आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। जिन सड़कों से पहले दो वाहन आसानी से निकल जाते थे, वे अब इतनी संकरी हो गई हैं कि एक वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जबकि नगर परिषद की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है।
नागरिकों का कहना है कि कभी-कभार अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। पैदल चलने वालों को जगह नहीं मिल रही और आए दिन जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।















