Singrauli News – माड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध साल व हल्दू चिरान जब्त,आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज
दिनांक 25 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी माड़ा रेंजर श्रीमती पुष्पा सिंह

सिंगरौली। से बड़ी खबर वन परिक्षेत्र माड़ा अंतर्गत अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। दिनांक 25 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी माड़ा रेंजर श्रीमती पुष्पा सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बृजमोहन साहू पिता हरिप्रसाद साहू,निवासी धरी मछवंधा टोला,अपने घर में अवैध रूप से साल एवं हल्दू की चिरान लकड़ी रखे हुए है, जिसे रात में बाहर निकालकर बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी है।

सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा तत्काल स्टाफ की टीम गठित कर रात में ही आरोपी के घर की घेराबंदी की गई। इसके बाद दिनांक 26 दिसंबर 2025 की सुबह,वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर सर्च वारंट प्राप्त कर आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी कार्यवाही के दौरान वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से साल की चिरान 34 नग एवं हल्दू की पटरी 20 नग बरामद की।इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक माड़ा शिरीष रावत,उप वन क्षेत्रपाल अब्दुल सलाम सिद्दीकी,उप वन क्षेत्रपाल लंघडोल धर्मपाल सिंह,वनपाल,परिक्षेत्र सहायक मकरोहर,बीट गार्ड अजयपाल सिंह,अंजनी पनिका,पवन वर्मा कुसुमलाल कोल तथा पुलिस थाना माड़ा का सहयोग रहा।
वन विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 186/10, दिनांक 26.12.2025 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1)(च) एवं मध्यप्रदेश वनोपज (व्यापार एवं विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5, 15, 16 एवं 20 के तहत कार्यवाही की गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई व भंडारण के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा















