मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News सिंगरौली में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 32 क्विंटल धान जब्त

एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी की संयुक्त टीम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 32 क्विंटल से अधिक अवैध धान की खेप को जप्त किया है। यह कार्रवाई चितरंगी एसडीएम के नेतृत्व में देर रात कैथवानी गांव के पास की गई, जहां बिना नंबर प्लेट के एक ट्रैक्टर से अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था।

एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी की संयुक्त टीम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जब ट्रैक्टर से लदी धान की खेप का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, तो गढ़वा थाना प्रभारी को भी बुलाया गया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी रूप दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से एक राज्य से दूसरे राज्य में धान का परिवहन कानूनी नियमों का उल्लंघन है और इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जब्त धान और ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि इस तरह के अवैध भंडारण और परिवहन से किसानों और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचता है। प्रशासन इस प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *