मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – आदर्श ग्राम चहली में श्रमदान से हुआ बोरी बंधान, ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन

विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवसर श्री प्रभु दयाल दाहिया के मार्गदर्शन में तथा नवांकुर संस्था संकल्प जन कल्याण शिक्षा समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को विकासखंड देवसर अंतर्गत सेक्टर धौहनी के आदर्श ग्राम चहली में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत सेक्टर स्तरीय ग्राम उत्सव–ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजन से पूर्व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चहली नदी में मेन रोड पुल के पास श्रमदान कर 50 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया गया।

यह कार्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बंधा द्वारा विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवसर श्री प्रभु दयाल दाहिया के मार्गदर्शन में तथा नवांकुर संस्था संकल्प जन कल्याण शिक्षा समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ। बोरी बंधान कार्य में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद कुशवाहा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बंधा के अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह चौहान का विशेष योगदान रहा।

बोरी बंधान पूर्ण होने के बाद चहली नदी के तट पर ही ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों एवं उनके उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण के अंतर्गत ग्राम के जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर श्रमदान से बोरी बंधान कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में ग्रामवासियों, पालतू पशुओं, पक्षियों एवं वन्य प्राणियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल रहा।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *