मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – नगर परिषद बरगवां में सड़क निर्माण घोटाला उजागर, वार्ड-9 बना भ्रष्टाचार का नमूना

उपेन्द्र द्विवेदी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली जिले की नगर परिषद बरगवां एक बार फिर सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है। वार्ड क्रमांक 9 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में तय मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क शुरुआत से ही कमजोर दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण में सीमेंट की जगह घटिया सामग्री और भक्शी का उपयोग किया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही के बावजूद नगर परिषद अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले बनी सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

आज स्थिति यह है कि पूर्व में बनी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वहां से केवल राखड़ उड़ती नजर आती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण महामंत्री उपेन्द्र द्विवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बरगवां में अधिकांश निर्माण कार्य भ्रष्टाचार से ग्रस्त हैं और नियमों व गुणवत्ता मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत का नतीजा है, जहां खुलेआम “कम प्रतिशत” का खेल चल रहा है।

उपेन्द्र द्विवेदी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में जनता के पैसे की लूट पर लगाम लग सके।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *