Singrauli News – परसोहर में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, 2 महिलाएं घायल,छुई निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस-प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
छुई निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस-प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

By Sonu Vishwakarma
सिंगरौली जिले के चौकी कुंदवार, थाना जियावान अंतर्गत ग्राम परसोहर में रविवार 25 जनवरी 2026 को करीब 11 बजे छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी निकालते समय अचानक जमीन धंसने से वहां काम कर रहे 5 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों, सरपंच परसोहर और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू शुरू किया, जिसमें दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, जबकि दो बालिकाओं और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कुंदवार व थाना जियावान पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई तथा थाना जियावान, बरगवां और चौकी कुंदवार का पुलिस बल तैनात कर समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया और घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा सुनिश्चित की गई।
घायलों के नाम
कौशल्या सिंह, पति – ज्ञान सिंह गोंड, उम्र – 50 वर्ष, निवासी ग्राम परसोहर
सकमुनि सिंह, पिता – जगभवन सिंह, उम्र – 45 वर्ष, निवासी चंद्रेह
मृतकों के नाम
प्रीति सिंह, पिता – मान सिंह, उम्र – 10 वर्ष, निवासी ग्राम हरहवा
बसंती, पिता – तिलकधारी, उम्र – 16 वर्ष, निवासी ग्राम हरहवा
फूलमती यादव, पिता – राममिलन यादव, उम्र – 50 वर्ष, निवासी बंधा















