मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – कोल वाहनों की दुर्घटनाओं पर भीम आर्मी का बड़ा कदम, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हाल ही में बड़ोखर (गोदवाली) पेट्रोल पंप के पास कोल वाहन की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई थी,

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल वाहनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने आवाज बुलंद की है। हाल ही में बड़ोखर (गोदवाली) पेट्रोल पंप के पास कोल वाहन की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है घटना के विरोध में भीम आर्मी द्वारा हिंडाल्को कंपनी के 03 नंबर गेट को जाम करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग

गोदवाली-बड़ोखर सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ट्रेलरों का मार्ग गांव से हटाकर निजी कंपनी मार्ग पर करने, स्पीड ब्रेकर व बैरिकेडिंग लगाने, सुरक्षा संकेत बोर्ड लगाने सहित जनसुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग की गई। इसके अलावा कोल परिवहन मार्ग को स्पष्ट करने, राखड़ की नियमित सफाई व पानी छिड़काव, परिवहन में आगे-पीछे कनवाई वाहन लगाने तथा वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करने के साथ सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी शामिल रही।

ज्ञापन सौंपने में ग्राम पंचायत बड़ोखर के उपसरपंच अंबिका प्रसाद विश्वकर्मा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संजय साकेत, सचिव उमेश साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व भीम आर्मी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भीम आर्मी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *