मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – मोरवा थाना की बड़ी सफलता, 2 घंटे में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद

इस सफल कार्रवाई से मोरवा थाना में पदस्थ प्रवीण कुमार मरावी पुलिस की सक्रियता,

By सोनू विश्वकर्मा

मोरवा (सिंगरौली), 18 मार्च 2026  जिले के मोरवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 2 घंटे के भीतर बरामद कर फरियादी को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरकुनिया में दिनांक 18 मार्च 2026 को रात करीब 9:40 बजे शासकीय स्कूल के पास खड़ी मोटरसाइकिल (वाहन क्रमांक MP 66 MF 7915) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। वाहन मालिक विनोद कुमार बैंस ने घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर संपर्क किया, लेकिन सहायता नहीं मिलने पर उन्होंने मोरवा थाना में पदस्थ एएसआई प्रवीण कुमार मरावी से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही एएसआई प्रवीण कुमार मरावी ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू की। सघन तलाशी अभियान के दौरान घटना स्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर घने जंगल में मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह बरामदगी रात करीब 11:30 बजे हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस ने मात्र 2 घंटे के भीतर सफलता हासिल कर ली।

बरामद मोटरसाइकिल को उसके वास्तविक मालिक विनोद कुमार बैंस को सौंप दिया गया, जिससे फरियादी ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इस सफल कार्रवाई से मोरवा थाना में पदस्थ प्रवीण कुमार मरावी पुलिस की सक्रियता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय मिलता है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *