Blogमध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News नवोदय प्रवेश परीक्षा में द यूनियन एकेडमी का परचम, दिव्यराज सिंह जिला प्रथम, मयंक सिंह द्वितीय

कोचिंग के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र दिव्यराज सिंह, मयंक सिंह, विकास सिंह एवं सृष्टि सिंह ने

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली जिले के चितरंगी स्थित द यूनियन एकेडमी (कोचिंग क्लास) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोचिंग के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र दिव्यराज सिंह, मयंक सिंह, विकास सिंह एवं सृष्टि सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2026-27 में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मंगलवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, चयनित विद्यार्थियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय कोचिंग के अनुभवी शिक्षकों, उनके मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया।

इस परीक्षा में दिव्यराज सिंह (पिता: अश्वनी कुमार बैस) ने 98.75 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मयंक सिंह (पिता: सुनील कुमार बैस) ने 93.75 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विकास सिंह (पिता: शिवनारायण सिंह) एवं सृष्टि सिंह (पिता: कृष्ण कुमार बैस) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की।

इस उपलब्धि से कोचिंग संस्थान में उत्साह का माहौल है। कोचिंग के संचालक रवि सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

रवि सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि उनके संस्थान के छात्र प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष NMMS परीक्षा में भी विक्रम सिंह एवं प्रिंस मिश्रा का चयन हुआ है, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर संचालक ने चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सहयोगी शिक्षक अंबिकेश सर एवं प्रदीप सर का आभार व्यक्त किया।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *