Singrauli News – डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह का वारअपराधियों पर सीधा प्रहार”: मोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी शिकंजे में!
मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह की इस दमदार कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब अपराधियों के लिए कोई राहत नहीं

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली (मोरवा)। मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे तेज होते हैं। हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले में फरार आरोपियों को भागने से पहले दबोचकर मोरवा पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
पुरानी रंजिश बनी खूनी साजिश
27 मार्च 2026 को खिरवा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राकेश कोल और अक्षय उर्फ अच्छेलाल कोल ने पुरानी दुश्मनी के चलते सूरजमन साकेत पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
ज्ञानेन्द्र सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बिना देरी किए मोर्चा संभाल लिया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए तुरंत एक स्पेशल टीम गठित की गई और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश शुरू कर दी गई।
भागने की साजिश फेल, पुलिस ने बिछाया जाल
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर खिरवा आकर पैसे और कपड़े लेकर महाराष्ट्र-गुजरात भागने वाले हैं इस इनपुट पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में गांव और रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर दी।
फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, आरोपियों के उड़े होश
जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने बिजली की तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
सबूत भी बरामद, जेल पहुंचाए गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
टीम वर्क बना सफलता की कुंजी
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक एन.पी. तिवारी, सुनील दुबे, संजीत सिंह, उमेश अग्निहोत्री, प्रवीण मरावी, जयराम प्रसाद गुप्ता सहित आरक्षक श्यामसुंदर वैस, अजय यादव, ऋषि सिंह, सौरभ सिंह, संजीव सिंह, आकाश पटेल और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।
साफ संदेश ज्ञानेन्द्र सिंह का सख्त रुख, अपराधियों में खौफ
मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह की इस दमदार कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब अपराधियों के लिए कोई राहत नहीं।
मोरवा में कानून का राज हैऔर जो टकराएगा, वो सीधे सलाखों के पीछे जाएगा!”
















