टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेशसिंगरौली

96.40% अंक हासिल कर नीलाक्षी ने रचा सफलता का अध्याय, स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

बेटी की उपलब्धि पर परिवार में खुशी, एनसीएल समारोह में पिता ने ग्रहण किया Student Excellence Award

गूंज सिंगरौली की पत्रिका कार्यालय बरगवां

सिंगरौलीस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया। सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में आयोजित एनसीएल के केंद्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को Student Excellence Award प्रदान किए गए।

समारोह में एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मियों, विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसी समारोह में डीपीएस निगाही की कक्षा 10वीं की छात्रा नीलाक्षी सिंह ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए नीलाक्षी को Student Excellence Award से सम्मानित किया गया।

नीलाक्षी वर्तमान में उच्च शिक्षा के लिए बाहर अध्ययनरत हैं। उनके समारोह में उपस्थित नहीं होने के कारण उनकी ओर से उनके पिता एवं एनसीएल जयंत परियोजना के परियोजना अधिकारी डी.के. सिंह (धीरेंद्र सिंह) ने पुरस्कार ग्रहण किया।

नीलाक्षी की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ डीपीएस निगाही, एनसीएल जयंत परियोजना और विद्यालय परिवार में भी हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी है।

समारोह में एनसीएल की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close