क्राइमभोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

गोरबी चौकी पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की पिकअप से लोहे के पाइप और एंगल बरामद

पुलिस ने पिकअप वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी है। इस प्रकार वाहन और बरामद सामग्री सहित कुल 8.50 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।

सिंगरौली। जिले में कोयला, कबाड़ एवं डीजल की अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरबी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की पिकअप वाहन से लोहे के पाइप और एंगल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को गोरबी तिराहा में घेराबंदी कर बिना नंबर की पिकअप वाहन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वाहन से 35 नग लोहे के पाइप और 7 नग लोहे के एंगल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने पिकअप वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी है। इस प्रकार वाहन और बरामद सामग्री सहित कुल 8.50 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।

वाहन चालक की पहचान रिशु कुमार भारती, पिता अवध कुमार भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी चटका चंदपुर, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक चालक लोहे की सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस टीम ने ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी कराते हुए जप्ती की कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा चालक को धारा 35(क) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराया गया तथा वाहन और सामग्री को सुरक्षा के लिए चौकी परिसर में रखा गया। मामले में इस्त. क्र. 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के.एम. शियाज (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मोरवा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह और गोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शीतला यादव के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उप निरीक्षक शीतला यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र रावत, सहायक उप निरीक्षक पिन्टू राय, प्रधान आरक्षक त्रिवेणी तिवारी एवं आरक्षक नरेन्द्र सिंह परमार का सराहनीय योगदान रहा।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *