मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम पंचायत क्षेत्र कोरसर के जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी निद्रा में अंधेरे में ग्रामीण रहने को मजबूर

बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना ग्रामीणों में नाराजगी का कारण बन रहा है

कोरसर सिंगरौली

अक्टूबर 2026-चितरंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कोरसर में विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव में लगा 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर पिछले करीब दो माह से जला पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी संबंधित जेई एवं एई को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए ठोस कार्यवाही नहीं की गई। बिजली के अभाव में ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर पानी और कृषि कार्य तक प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था, कृषि कार्य तथा ऑनलाइन से जुड़े जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हर वर्ष ट्रांसफार्मर जलने की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक प्रभावी तकनीकी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार दो माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना ग्रामीणों में नाराजगी का कारण बन रहा है।

ग्रामीणों ने तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया 100 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या का स्थायी तकनीकी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारु हो सके।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *