सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिंगरौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 550 ग्राम गांजा और एक मारूती बलेनो कार बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष कुमार बैस और अरविन्द बैस हैं, जो सिंगरौली के बरगवां क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गांजा को उज्जैन से खरीदकर लाया था और उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देशन और अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली श्री के०के० पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश साहू, उप निरी. शेषनारायण दुबे, सउनि विशेषर साकेत, सउनि विजय पटेल, प्र.आर. 313 संजय यादव, आर. 636 अरविन्द यादव, आर. 125 कौशलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।















