SINGRAULI NEWS:खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल का सख्त एक्शन! रात में छापा मारकर अवैध कोयला कारोबार पर बड़ा प्रहार — डंपर और जेसीबी जब्त, माफिया फरार
जिले में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

गूंज सिंगरौली की पत्रिका कार्यालय
जिले में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर अवैध कारोबारियों के नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया।
खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा श्री गौरव पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई दिनांक 10/04/2026 को देर रात्रि की गई।
टीम ने एनसीएल निगाही खदान के समीप रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूरी पर अवैध रूप से कोयले का भंडारण एवं परिवहन करते हुए एक डंपर (क्रमांक CG15ED7160) तथा एक जेसीबी (इंजन क्रमांक H00343939) को मौके से लावारिस हालत में जब्त किया।
छापेमारी के दौरान जैसे ही आरोपियों को टीम के पहुंचने की भनक लगी, डंपर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए, जिससे यह साफ हो गया कि क्षेत्र में अवैध खनन का संगठित नेटवर्क सक्रिय है।
जब्त किए गए दोनों वाहनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना मोरवा में खड़ा कराया गया है, वहीं वाहन मालिकों की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर आगे की कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा, खनिज सर्वेयर श्री सौरभ चौरसिया, तथा होमगार्ड सैनिक रामसिंह एवं बृजेन्द्र पांडेय की अहम भूमिका रही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जप्त वाहनों एवं अवैध कोयले के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल की लगातार सख्ती से कोयला माफियाओं में मचा हड़कंप, प्रशासन का साफ संदेश — अवैध कारोबार पर अब सीधा प्रहार जारी रहेगा!
















