SINGRAULI NEWS: नक्सल मोर्चे का हीरो अब सिंगरौली का कप्तान एसपी षियाज़ के.एम के.एम. को मिला CRPF महानिदेशक का प्रतिष्ठित DG’s Commendation Disc & Certificate, माओवादी अभियान में अद्वितीय नेतृत्व का राष्ट्रीय सम्मान
जिले के पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और साहसिक कार्यों से जिले के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और साहसिक कार्यों से जिले के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। माओवादी विरोधी अभियान में असाधारण नेतृत्व, रणनीतिक कौशल और सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक द्वारा DG’s Commendation Disc & Certificate (Bronze) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 16 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के माध्यम से प्रदान किया गया।
बालाघाट ऑपरेशन की सफलता पर मिला राष्ट्रीय सम्मान
सीआरपीएफ के आदेश के अनुसार वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश के बालाघाट में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है। इसी सूची में वर्तमान सिंगरौली एसपी शियाज़ के.एम. का नाम भी शामिल है। यह सम्मान केवल उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण सेवा और परिणाम दिए हों।
देश की सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवा का बड़ा प्रमाण
DG’s Commendation Disc & Certificate सीआरपीएफ का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद एवं माओवादी विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा अधिकारियों और जवानों को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान से स्पष्ट है कि एसपी शियाज़ के.एम. ने अपने कर्तव्य का निर्वहन केवल प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि कठिन ऑपरेशनल परिस्थितियों में भी पूरी दक्षता और साहस के साथ किया।
सिंगरौली के लिए गर्व का अवसर
वर्तमान में सिंगरौली जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपी शियाज़ के.एम. की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सिंगरौली पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर क्षमता और समर्पण का भी प्रमाण माना जा रहा है।
सम्मान ने बढ़ाया पुलिस विभाग का गौरव
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सम्मान पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। माओवादी विरोधी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला यह राष्ट्रीय सम्मान शियाज़ के.एम. के सेवा जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
















