SINGRAULI NEWS: साहब को कार्यवाही की शाबाशी, कब होगी नवानगर थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रही अवैध कबाड़ की दुकानों ने क्षेत्र में फैलाया कबाड़ियों का साम्राज्य प्रभारी अंजान
सिंगरौली। जिले को जबसे नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं तब से ताबड़तोड़ कार्यवाही चल रही है
सिंगरौली। जिले को जबसे नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं तब से ताबड़तोड़ कार्यवाही चल रही है कार्रवाई को देखते ही आम जनता ने साहब को शाबाशी देना प्रारंभकर दिया है कई अवैध कारोबार पर अंकुश लग गया है लेकिन जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में चल रहे बड़े पैमाने पर अवैध कबाड़ कारोबारियों पर कार्यवाही कब होगी इसकी भी चर्चा हो रही..।
सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र मैं संचालित कर कबाड़ की दुकानों ने क्षेत्र में फैलाया कबाड़ माफियाओं का साम्राज्य का जंजाल फैला हुआ है। लेकिन इन कबाड़ियों पर नवानगर पुलिस कार्यवाही नहीं करती क्योंकि सूत्रों का कहना है कि कबाड़ का कारोबार करने के बदले में पुलिस को नजरियाना मिलता है। लेकिन नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद से आम जनता में है उम्मीद है कि क्षेत्र में चल रहे चोरियों पर रोक लगेगी और कबाड़ियों पर कार्यवाही होगी। मुख्यालय में है आधे दर्जन से
साहब को कार्यवाही की शाबाशी कब होगी कबाड़ियों पर कार्यवाही
नवानगर थाना से कुछ ही दूर पर अवैध कबाड़ की दुकान थाना से आसपास दुकान संचालित हैं। अगर बात करें तो नवानगर थाना से किलोमीटर के अंतराल में , माजन बगीचा, माजन रेलव क्रॉसिंग के आगे, आदि कई जगह बड़े पैमाने पर कबाड़ की दुकान संचालित हो रही है। लेकिन अभी तक इन दुकानों पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि कबाड़ दुकानों में कंपनियों के चोरी के सामग्री को खरीदा जाता है वहीं आसपास में भी चोरी की जो घटनाएं घटती हैं उसमें भी कबाड़ियों के हाथ होते है।।
एनसीएल रिलायंस एनटीपीसी जैसे कंपनियों में हाथ साफ करते हैं कबाड़ी के गुर्गे
जिला मुख्यालय की आस पास की बात करें तो कबाड़ संचालक दुकान के गुर्गे एनसीएल कंपनी में सभी कंपनियों में भारी मात्रा में कबाड़ चोरी करते हैं वहीं रिलायंस एनटीपीसी कंपनियों में भी मौका पाते ही कबाड़ संचालक दुकान के गुर्गे हाथ साफ कर लेते हैं लेकिन कंपनियां अपनी सुरक्षा पर सवाल ना उठे इसलिए कोई शिकायत नहीं करती हैं लेकिन जिले में भारी मात्रा पर कबाड़ चोरी किया जा रहा है और अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की जा सकती है।
शेष अगले अंक में
समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें 6261729146















