बरगवां पुलिस की बड़ी सफलता: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को जेल की हवा खिलाई
सिंगरौली जिले के थाना बरगवां में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंगरौली जिले के थाना बरगवां में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने फरियादी बुद्धसेन बैस के घर में रखी 22 बोरी सरसों और 07 बोरी मटर चोरी की थी।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 207/2025 धारा 305ए, 331 (3) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसने आरोपियों को ग्राम खरखटा से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान संदीप साहू, कुलदीप साहू और मुकेश प्रजापिति के रूप में की है। आरोपियों को ग्राम खरखटा से सरसो और मटर जप्त किया गया और न्यायालय देवसर में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली अभिषेक रंजन और एसडीओपी मोरवा केके पांडे का नेतृत्व रहा। निरीक्षक राकेश साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा और रामनिवास यादव ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।
इस कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र में लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि इससे अपराधियों में डर पैदा होगा।















