सिंगरौली

Singrauli News – घर से गुम हुई 15 वर्षीय बालिका को मोरवा पुलिस ने 24 घन्टे के अंदर किया दस्तयाब

By लाले विश्वकर्मा 

पुलिस मुख्यालय /  द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व एसडीओपी के0के0 पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक यू०पी० सिंह की टीम के द्वारा 24 घन्टे के अंदर गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

जानकारी अनुसार बीते दिन मंगलवार दिनांक 08.04.25 –

को ग्राम गौरहवा निवासी एक फरियादी ने थाना मोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची घर से बिना बताये कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर थाना मोरवा में अप0क0-206/25 धारा 137 (2) को बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में अपहृता को उसके दूर के रिश्तेदार के घर से 24 घन्टे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में सउनि अरूण सिंह, प्र०आर० सुबोध सिंह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *