देश-विदेश

प्यार में पागल हुआ शख्स, रोजाना बदलता था गाड़ी आखिरकार मिला प्यार, और दोनों की जोड़ी हुई तैयार

By लाले विश्वकर्मा 

कहते है कि जब किसी को प्यार हो जाता है तो वह निकम्मा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स के साथ। जो पेट्रोल पंप पर काम करने वाली पर अपना दिल हार बैठा। जिसके बाद वह उसके लिए हर रोज उस पेट्रोल पंप का चक्कर लगाने लगा।

आखिरकार वह शख्स अपने मकसद में कामयाब भी हो गया-

इस पूरी स्टोरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि शख्स ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली लड़की को पाने के लिए कितने पापड़ बेले। पेट्रोल पंप कर्मचारी पर आया शख्स का दिल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहा है। लेकिन उसकी नजरे पेट्रोल भर रही लड़की पर ही टिकी हुईं हैं।

आँखों में इश्क का भूत लिए वह शख्स लड़की को निहारते रहता है-

देखते ही देखते उसका इश्क प्यार में बदला और फिर वह उस लड़की को देखने के लिए कोई ना कोई बहाना खोज लेता और शहर की अलग-अलग गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंच जाता। कभी दो चक्का तो कभी चार चक्का गाड़ियां लिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंच जाता था। शख्स हर दिन पंप पर अलग-अलग गाड़ियां लेकर जाता और टैंक फुल करवाता। साथ में हर रोज वह लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश करता। शख्स के साथ हर बार अलग-अलग लोग भी देखे जाते।

आखिरकार मिल गई लड़की

लड़की की एक झलक पाने के लिए लड़का हर दिन पेट्रोल पंप का चक्कर लगाता था। इधर, धीरे-धीरे पेट्रोल भरने वाली लड़की के मन में भी लड़के के लिए जज्बात पैदा होने लगे थे। ऐसे में एक दिन आखिरकार तेल भरवाने वाले शख्स का इंतजार खत्म हुआ और उसे उसका प्यार मिल गया। वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि लड़की भी उस लड़के को देखकर स्माइल करने लगती है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @realghaziabad नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *