सिंगरौली
Singrauli News – माडा थाना प्रभारी की तत्परता से घायल बच्चे की बची जान

By लाले विश्वकर्मा
सिंगरौली के माड़ा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब 4 वर्षीय मासूम बच्चे को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर भिजवाया।
थाना प्रभारी की इस त्वरित कार्रवाई से घायल बच्चे को समय पर इलाज मिल सका और उसकी जान बच गई।
फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा की इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई। थाना प्रभारी की इस मानवता भरी पहल से पुलिस की कार्यशैली की भी सराहना हो रही है।















