सिंगरौली

Singrauli News – कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जा रहे कंचन नदी पुनर्जीवन कार्य का किया अवलोकन

आजीविका समूह की बहनो को अच्छी किस्म के सब्जी उत्पादन के लिए किया प्रोत्साहित

By राज कुमार कुशवाहा 

सिंगरौली /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत करायें जा रहे कंचन नदी पुनर्जीवन कार्य की प्रगति के साथ ही साथ ग्राम के सहायता समूह द्वारा नदी के तटों पर लगे पौधे एवं फसल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने उपस्थित आजीविका समूह की बहनो से संवाद करते हुयें

उन्हे सब्जी उत्पादन से किसी प्रकार आय वृद्धि किया जाये इसके संबंध में चर्चा करते हुयें कहा कि नदी किनारो की मिट्टी सब्जी उत्पादन के लिए सबसे अच्छी होती है। उन्होनें बहनो को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आप सब अच्छे किस्म के सब्जी बीजो का उपयोग करे इससे आपकी आय में बहुत अच्छी बढ़ोत्तरी होगी।

साथ यह लक्ष्य लेकर चले कि हमे लखपति बहना क्लाब में शामिल होना है-

वही कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणो को जल गंगा संवर्धन अभियान में अपना सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित करते हुयें कहा कि आज हमारे द्वारा किया जा रहा जल संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के काम आयेगा। इस लिए जारूरी है कि हम जल संरक्षण के लिए उपयोग में लाई जाने वाली विधियों को अपना कर जल संरक्षण में अपना योगदान दे।

वही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने बताया कि

नदी पुनर्जीवन के कार्य में नदी के घाटों के सुधार के साथ-साथ पूर्व में अतिक्रमित रहे भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में तैयार करना प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ग्राम गडहरा में लगभग 12 एकड़ शासकीय भूमि गायत्री स्व सहायता समूह को 5 वर्षीय सशर्त अनुबंध पर उपलब्ध कराई गई है ,जिसमें नदी एवं घाटों की सुरक्षा ,पौधरोपण ,आय की गतिविधियों के सृर्जन , खेती एवं सब्जी उत्पादन प्राकृतिक खेती के आधार पर आय में वृद्धि किया जाना लक्षित है ।इस प्रकार के वृहद और महत्वाकांक्षी कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता अत्यंत आवश्यकहै, और गड़हरा के अनुभव को अपवाह क्षेत्र में पढ़ने वाले अन्य क्षेत्र में भी दोहराने की कार्य योजना है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *