Singrauli News – Road Accident सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने माँ को रौंदा मौके पर हुई मौत, बेटा गंभीर

By राज कुमार कुशवाहा
सिंगरौली – सरई थाना क्षेत्र के निवास चौकी अंतर्गत मुख्य बाजार में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक से जा रहे माँ बेटे को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें माँ की मौके पर मौत हो गयी जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर जाम खत्म करवाया-
इसके पूर्व भी इस जगह पर कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। गत माह यही बाजार में कक्षा 10वीं का छात्र गौरव जायसवाल भी बालू लदे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसके बाद तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था, पर प्रशासनिक अनदेखी और लापरवाही के कारण पुनः सड़कों पर बाजार लगने लगा और बाजार क्षेत्र की सड़क अतिक्रमण की चपेट में आ गयी जिससे पुनः हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बैरियर सीधी से गड़ई गांव शादी में शामिल होने बेटे रमेश साहू के साथ बिट्टी साहू – बाईक पर सवार होकर जा रही थी कि तभी निवास बाजार में – तेज रफ्तार हाइवा ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया।
जिसमें – बिट्टी साहू की मौके पर मौत हो गई-
जबकि उसका बेटा रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और मार्ग पर चक्काजाम कर घटना का विरोध करने लगे। हालांकि मौके पर स्थिति बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। जहां ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटी रही। घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर से 50 हजार रूपये नगद मृतक के परिजनों को दिलाया है।
इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है–
दुर्घटना के बाद जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दुर्घटना का मंजर देख खुद को नही रोक सके, बल्कि फूट-फूट कर रोने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। वही ग्रामीणों ने बताया है कि बाजार में अतिक्रमण के चलते दुर्घटना घटित हुई है।















