मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – सिंगरौली जिले में फिर वही लापरवाही: खुले में पड़ा बोरवेल, पूर्व में एक बच्ची की गिरने से हो चुकी है मौत

सिंगरौली जिले के बरगवां नगर परिषद में सीएमओ की भारी लापरवाही सामने आई है। यहां खुले में पड़ा बोरवेल कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली जिले के बरगवां नगर परिषद में सीएमओ की भारी लापरवाही सामने आई है। यहां खुले में पड़ा बोरवेल कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है।बरगवां नगर परिषद में बोरवेल वर्षों से खुला पड़ा बोरवेल जिससे आसपास के लोगों को खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरवेल के खुले होने से बच्चों और जानवरों के गिरने का खतरा है।

इसके बावजूद सीएमओ ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है-

गौरतलब है कि पूर्व में इसी तरह की लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना हो चुकी है। एक बच्ची बोरवेल में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है।स्थानीय लोगों ने सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीएमओ को इस ओर ध्यान देना चाहिए और बोरवेल को ढकवाना चाहिए।

यह भी पढ़े :- Singrauli News – सिंगरौली की लोगों की जान और जहान खतरे में: नशे के दलदल में धकेल रहा हीरोइन माफिया पंकज सिंह, कब होगी कार्यवाही पुलिस की भूमिका पर ऊंच रहे गंभीर सवाल

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *