मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News -हिंडाल्को सी.एस.आर. की पहल – वार्ड क्रमांक 15 में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

सिंगरौली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में हिंडाल्को कंपनी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) विभाग की ओर से मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

By सोनू विश्वकर्मा 

सिंगरौली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में हिंडाल्को कंपनी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) विभाग की ओर से मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड की पार्षद गुड्डू रचना सिंह की मौजूदगी में स्थानीय निवासियों को मच्छरदानी वितरित की गई।

यह भी पढ़े :-Accident News: बड़ा हादसा :- पुलिस वैन की टक्कर में दर्दनाक हादसा दरोगा और मुल्जिम समेत 5 की मौत

कार्यक्रम हिंडाल्को सीएसआर प्रतिनिधि मनीष सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ-

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “जिस तरह आज भारत अपने दुश्मनों को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान पर हमला कर रहा है, उसी तरह हम भी मच्छरदानी के माध्यम से मच्छरों को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक स्वास्थ्य-संवर्धक कदम है जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव होगा।”

मच्छरदानी वितरण का यह आयोजन पार्षद गुड्डू रचना सिंह के आवास पर किया गया

इस अवसर पर वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की। हिंडाल्को द्वारा इस प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियों को लगातार किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। स्थानीय निवासी इस पहल से खुश नजर आए और कहा कि यह एक उपयोगी सहायता है, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में जब मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े :- कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्‍होंने दुनिया के सामने खोल दी पाकिस्‍तान की पोल

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *