SINGRAULI:स्कूल वाहनों में भरकर ले जाए जा रहे मासूम, जिम्मेदार बने मूकदर्शक
सिंगरौली जिले में बच्चों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।

सिंगरौली जिले में बच्चों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल बसों और छोटी गाड़ियों में क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को ठूँस-ठूँस कर बैठाया जा रहा है। यह नज़ारा आए दिन देखने को मिलता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। ताज़ा मामला बरगवां स्थित गुरुकुल हाई स्कूल का है, जहाँ एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मासूम बच्चों को एक छोटी गाड़ी की डिग्गी तक में भरा गया है। ये दृश्य प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करता है।

माता-पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों से मोटी फीस वसूल रहा है, लेकिन सुरक्षा और सुविधा के नाम पर कुछ भी मुहैया नहीं कराया जा रहा। स्थिति यह है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? प्रशासन और परिवहन विभाग की खामोशी कहीं न कहीं इस लापरवाही को बढ़ावा दे रही है।
ये भी पढ़े .Singrauli News – रमपुरवा में रेत माफिया साहू सक्रिय पुलिस संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबारSingrauli News – वार्ड क्रमांक 1 में भ्रष्टाचार का बोलबाला ठेकेदार प्रेम सिंह पर गंभीर आरोप, घटिया निर्माण से भड़के ग्रामीण नगर परिषद बरगवां के अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल















