सिंगरौली

SINGRAULI NEWS:सीएम और डीजीपी के निर्देशों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां, निवास क्षेत्र में बेखौफ चल रहा अवैध रेत का खेल

  • गूंज सिंगरौली की पत्रिका (भारत सरकार से मान्यता प्राप्त) , कार्यालय — बरगवां

सिंगरौली/सरई।
प्रदेश में अवैध रेत परिवहन पर सख्ती के तमाम सरकारी दावों के बावजूद सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत पुलिस चौकी निवास क्षेत्र में हालात बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं। यहां खुलेआम अवैध रेत का कारोबार चल रहा है और नियम-कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार गोपद नदी से शाम ढलते ही अवैध रेत लोड कर कई ट्रैक्टर सड़कों पर सरपट दौड़ते दिखाई देते हैं। यह सिलसिला देर रात से लेकर सुबह तक लगातार जारी रहता है, जिससे किसी बड़े और जानलेवा हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों और विशेष सूत्रों का आरोप है कि यह पूरा अवैध रेत परिवहन देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी के कथित संरक्षण में फल-फूल रहा है। इसी संरक्षण के चलते रेत माफिया बेखौफ होकर सरकारी नियमों और आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।

सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह स्थिति प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के स्पष्ट निर्देशों की सीधी अवमानना नहीं है। जिन आदेशों का उद्देश्य अवैध रेत पर सख्त नियंत्रण था, उन्हीं आदेशों को यहां खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है।

इस पूरे मामले में अवैध रेत परिवहन से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच की सच्चाई को उजागर करते हैं और जिम्मेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

अब बड़ा प्रश्न यह है कि
क्या प्रशासन इस गंभीर मामले में ठोस कार्रवाई करेगा,
या फिर रेत माफिया इसी तरह शासन-प्रशासन की साख को चुनौती देता रहेगा।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *