मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत नगर पालिक निगम सभागार में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन

जन सहयोग से ही सफल होगा जल गंगा सवर्धन अभियान विधायक श्री शाह

By राज कुमार कुशवाहा 

सिंगरौली -जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित कल के लिए जल स्रोतों को बचाना है। इसी कड़ी में आज नगर निगम सभागार में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए

हर घर में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण किया जाना है। कार्यशाला का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह , नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री दिवेश पांडे, नगर निगम आयुक्त श्री डी के शर्मा के उपस्थित में किया गया।कार्यशाला के दौरान रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के विशेषज्ञ अरुण नामदेव द्वारा वर्षा जल संरक्षण के विषय में विस्तार से अवगत कराते हुए बताया गया कि जल संकट मनुष्य द्वारा निर्मित आपदा है ।

प्रकृति से हमें जीवन यापन के लिए पर्याप्त मात्रा में जल मिलता है

किंतु हमारे द्वारा इसका सही से उपयोग न करने की वजह से आज यह स्थिति निर्मित हुई है कि हमें गर्मी आते ही जल संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यदि वर्षा जल का संरक्षण किया जाए तो प्रतिदिन जल आपूर्ति के साथ-साथ भूमिगत जल स्तर को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए हमें रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग पद्धति को अपनाना होगा । विशेषज्ञ अरुण नामदेव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में विस्तार से बताया कि हम अपने घर की छत पर 10000 से 15000 रूपये की लागत में यह सिस्टम स्थापित कर सकते हैं।

जिससे छत में गिरने वाले वर्षा के जल को पाइप के माध्यम से

धरती में बने रिचार्ज शोक पिट में भेज कर भूमिगत जल स्तर को बढ़ा सकते है। शोक पिट के एवज में टांकी का निर्माण कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य भी किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ श्री नामदेव द्वारा रूफ वाटर हर्वेस्टिंग के प्रैक्टिकल मॉडल के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की पद्धति के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा

कि सिंगरौली जिले में पर्याप्त वर्षा होती है किंतु जिले के कुछ क्षेत्रो में गर्मी के आते ही जल संकट की समस्या सामने दिखने लगती हैं। जिसका मुख्य कारण वर्षा जल को रोकने में असफल रहना है। उन्होने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार जिले में 30 मार्च से 30 जून तक अनवरत जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि हमे इस अभियान को जन अंदोलन में बदलने की आवश्यकता है।

जिसके लिए जन भागीदारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हैं-

वही कार्यशाला को संबोधित करते हुयें सिंगरौली नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि हमारी धरती के भू गर्भ सें बहने वाला जल हमारे अमृत के समान है हमे इसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शासन द्वारा जल संरक्षण के लिए जो नवाचार किए जा रहे उनके माध्यम से नगरीय क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए बड़ावा दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्षा जल को सहेजने के लिए नगरीय क्षेत्र में स्थित तालाबो, बावड़ियो का जीर्णोद्धार वृहद स्तर पर कराया जा रहा है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुयें नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के

द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासो के बारे में बताते हुयें कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भविष्य में आने वाली पीढ़ी को जल संकट का सामाना न करने पड़े इसके लिए यह अभियान 30 मार्च से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हम सब का यह कर्तव्य बनाता है कि अभियान में अपना सहयोग देकर जल संक्षरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को जल संकट का सामाना न करना पड़े।

कार्यशाला में उपस्थित जन प्रतिनिधियों सहित विशेषज्ञ अरूण नामदेव का स्वागत करते हुयें

नगर निगम आयुक्त के द्वारा राज्य सरकार द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र में किए जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यो के संबंध में विस्तार से अवगत करात हुये नगरी क्षेत्र में निवासरत नागरिको को अपने घरो में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने हेतु प्रेरित करने के लिए सहयोग की आपेक्षा की। साथ निगम आयुक्त के द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम से भवन निर्माण के लिए स्वीकृत तभी दी जाती है

जब भवन स्वामी के द्वारा अपने भवन रूफ वाटर हर्वेस्टिग स्थापित करने की सहमति दी जाती है-

साथ ही यह भी कहा गया कि हमारा प्रयास है कि नगर निगम क्षेत्र के सभी भवनो में रूफ वाटर हर्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराया जाये। कार्यशाला के दौरान पार्षद खुर्शीद आलम, सीमा जयसवाल, संतोष शाह, रूकमन देवी, अनिल बैस, वरिष्ट समाजसेवी अवनीश द्विवेदी सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *