देवसरमध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – रेत माफियाओं का गढ़ बना जियावन, एसपी के निर्देश भी बेअसर, कारखास पुलिसकर्मी की भूमिका पर उठे सवाल

क्षेत्र में खुलेआम धड़ल्ले से चल रहे इस कारोबार में रेत माफिया लगातार फल-फूल रहे हैं

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के लगातार प्रयासों के बावजूद जियावन थाना क्षेत्र में अवैध रेत और नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में खुलेआम धड़ल्ले से चल रहे इस कारोबार में रेत माफिया लगातार फल-फूल रहे हैं।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस धंधे को बढ़ावा देने में कोई बाहरी नहीं बल्कि थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ही अहम भूमिका निभा रहा है, जिसे प्रभारी का खास बताया जा रहा है। यह पुलिसकर्मी लंबे समय से जियावन थाने में जमे हुए हैं। बीच में उनका स्थानांतरण भी हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव और रसूख के चलते ट्रांसफर रुकवा लिया गया।

सूत्र बताते हैं कि किस गाड़ी और ट्रैक्टर से रेत निकलेगी और किस रूट से जाएगी, यह सब तय करने का काम वही करता है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में अवैध रेत का खेला शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी अक्सर लोअर और टी-शर्ट में दिखाई देता है और बहुत कम ही वर्दी पहनता है।

पिछले दिनों भी ट्रैक्टरों से अवैध रेत परिवहन की कई घटनाएं सामने आईं, बावजूद इसके थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिले में एसपी के सख्त निर्देशों के बावजूद जियावन क्षेत्र में रेत और नशे का कारोबार आखिर क्यों रुक नहीं रहा? क्या पुलिस महकमे के भीतर ही मौजूद ऐसे कारखास इस गोरखधंधे को संरक्षण दे रहे हैं?

 

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *