बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही सिहावल के यह प्राइवेट विद्यालय…
नौनिहाल बच्चो को लाने जानें के लिए आटो,हो सकता है बड़ा हादसा जिम्मेदारों को हादसे का इंतजार..

By सोनू विश्वकर्मा
सीधी सिंहावल। मध्यप्रदेश प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल मुख्यालय की हम बात कर रहे हैं। जहां पर शिक्षा का मन्दिर अब व्यापार बन चुका है। जी हां हम बात कर रहें हैं सिंहावल मुख्यालय के समीप स्थित कई प्राईवेट विद्यालयों की जहां पर बच्चों के पठन पाठन के साथ साथ लाने जानें वाली जैसी सुविधा के नाम से भी अभिवावकों से मोटी रकम तों वसूली जातीं हैं पर सुविधा कहीं दूर दूर तक नज़र नहीं आती।
ऐसे ही एक बहुचर्चित विद्यालय हैं जो सरस्वती ज्ञान मंदिर ग्राम पंचायत सबैचा के नाम पर संचालित है। जहां पर बच्चों की सुविधा की बात करें तों ना ही खेल का मैदान हैं ना ही आने जाने के लिए उपयुक्त वाहन उपलब्ध है। ऑटो जैसे वाहन से नौनिहाल छोटे बच्चों को ठूस ठूस कर घर पहुंचाया जाता है।
यहां के शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय स्तर पर बैठते हैं परंतु वह सब कुंभकर्णीय निन्द्रा में लीन रहते हैं। और विद्यालय में बच्चों कों लेकर आटो फराहटे मार रहे। वही ऐसी और कई विद्यालय हैं जहां पर वाहने तों संचालित है पर परमिट नही साथ ही जिस वाहन को विद्यालय में लगाने की अनुमति नहीं वह भी विद्यालय से बच्चों को अपनी वाहनों में ठूस ठूस कर रोड़ पर परिवहन कर रहें हैं।
जब किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना घटित हो जाती है तब जाकर प्रशासन की निद्रा टूटती है। और खाना पूर्ति कर चन्द्र घंटों में फिर खेल प्रारंभ हो जाता है।
इनका कहना हैं
इस विषय पर जब हमारी बात ब्लॉक मुख्यालय में बैठे बी.आर.सी.मुन्नालाल साकेत से हुई तों उनके द्वारा कहा गया कि यह बात आपके द्वारा संज्ञान में लाई गई हैं मैं किसी दिन भ्रमण कर दिखवाता हूं।















