सिहावल में गरमाई राजनीति, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक विश्वामित्र पाठक ने एक दूसरे के ऊपर लगाया गंभीर आरोप
जैनेंद्र पाठक को लेकर दोनों नेता हुए आमने-सामने, दोनों के समर्थकों ने भी सोशल मीडिया में लगा रहे हैं आरोप प्रत्यारोप

सिंगरौली / देवसर सिहावल में इस समय राजनीतिक गरमाई हुई है, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस cwc मेंबर कमलेश्वर पटेल और सिहावल विधायक विश्वामित पाठक सोशल मीडिया में एक दूसरे के ऊपर एवं उनके समर्थक आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं तो वही यह शुरुआत जैनेंद्र पाठक नाम के एक व्यक्ति द्वारा जो भोपाल मछली व्यापारी को बचाने प्रियंक कानून गो के पास गया था जो तथाकथित सिहावल विधायक के पारिवारिक सदस्य बताएं जा रहा है
को लेकर शुरू हुई तो वही पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि उक्त व्यक्ति सिहावल विधायक का भतीजा वह मछली व्यापारी का पार्टनरशिप है तो वही सिहावल विधायक श्री पाठक ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए पूरे आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति के साथ मेरा पिछले 10 से 15 वर्षों से कोई संबंध नहीं है वही मेरे बेटे के जिला पंचायत चुनाव के समय जैनेंद्र पाठक ने विरोध में चुनाव लड़ा वही अन्य बातें सोशल मीडिया में कहीं, तो वही श्री पाठक के कई समर्थकों ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए जैनेंद्र पाठक को पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इंद्रजीत पटेल का भी करीबी बताया हालाकि तरह-तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया में हो रही है, तो वही आज दोपहर के करीब 3:00 बजे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आरोपों को खारिज करते हुए , एक पोस्ट कर कहा कि भाजपा विधायक अपने पापों को छुपाने के लिए मेरे स्वर्गीय पिताजी के बीच में ला रहे हैं वही एक लंबी पोस्ट की।
दोनों के समर्थक सोशल मीडिया मे काफी सक्रिय
पूर्व मंत्री एवं CWC मेंबर कमलेश्वर पटेल सिहावल विधायक पाठक के समर्थ एक दूसरे के ऊपर खुब टीका टिप्पणी वही आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं, तो वहीं क्षेत्र में राजनीतिक गर्मी हुई है और यह पूरा मामला लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है । जैनेंद्र से विश्वामित्र का 10 से 15 वर्षों से नहीं है कोई संबंध सिहावल विधायक ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहां की जैनेंद्र से मेरा 10 से 15 वर्षों से कोई संबंध नहीं है तो वही जब हमारी टीम ने उक्त बातों की पुष्टि करने के लिए गांव के लोगों से पूछी तो कई ग्रामीणों ने सिहावल विधायक के किए गए पोस्ट को सही बताते हुए कहा की शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में भी एक दूसरे के घर आना जाना दोनों परिवारों का नहीं है ।















