मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News थाने के सामने बेटे का कंकाल रखकर धरने पर बैठे परिजन, बोले- छोटे बेटे को भी मिल रही धमकी

एक महीने बाद भी हत्यारे गिरफ्तार नहीं, पुलिस ने कहा- साइबर सेल से ली जा रही मदद

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र साहू हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को जब रीवा मेडिकल कॉलेज से डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुष्पेंद्र का कंकाल परिजनों को सौंपा गया, तो परिवार ने उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया।

परिजन सीधे थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि पुष्पेंद्र की हत्या को एक महीना बीत चुका है, लेकिन पुलिस आज तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मृतक के पिता ज्योतिष लाल साहू का कहना है कि अब छोटे बेटे को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं।

खेत से लापता, जंगल से मिला कंकाल

7 जुलाई को 23 वर्षीय पुष्पेंद्र साहू खेत के कमरे – में सोने गया था और फिर लापता हो गया। 15 जुलाई – को उसका कंकाल घर से 4 किलोमीटर दूर बिखा झरिया जंगल में रेत के गड्ढे से बरामद हुआ। कपड़ों से पहचान हुई और डीएनए टेस्ट के लिए अवशेष रीवा भेजे गए।

पुलिस बोली-जल्द सुलझेगा केस

 

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर केस है। अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। साइबर सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *