मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News :जियावन थाना प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई – निर्दयता पूर्वक भैंसों को ले जाने वाले 6 पिकअप वाहन जप्त, 36 भैंसें सुरक्षित

त ग्राम उमरहर लोहरा बांध क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पिकअप वाहनों में भैंसों को निर्दयता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देशन एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जियावन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई कर पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को देर रात ग्राम उमरहर लोहरा बांध क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पिकअप वाहनों में भैंसों को निर्दयता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना जियावन पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए 6 पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनमें कुल 36 नग भैंसें क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांधकर रखी गई थीं।

वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। सभी वाहनों को जब्त करते हुए थाना जियावन में अज्ञात चालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 418, 419, 420, 421, 422, 423/25 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

जप्त संपत्ति का विवरण:

भैंसें: 36 नग

वाहन क्रमांक: MP66ZF3805, MP66ZB1496, MP66ZC2419, MP66ZG6097, MP66ZB0984, MP66ZF4782

कुल अनुमानित कीमत: ₹32 लाख 98 हजार

थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व में भी जियावन पुलिस द्वारा ऐसे कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

  • 13/08/25 को वाहन क्रमांक MP66ZF7407 में 3 भैंसों की बरामदगी (अपराध क्रमांक 334/25)
  • 01/09/25 को MP66ZB0984 वाहन से 3 भैंसों की बरामदगी (अपराध क्रमांक 363/25)
  • 09/09/25 को MP66ZG2280 वाहन से 4 भैंसों की बरामदगी (अपराध क्रमांक 380/25)

इस प्रकार लगातार हो रही कार्रवाई से पशु तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। जप्त की गई सभी 36 भैंसों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा उन्हें चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्रवाई में विशेष योगदान:

निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक यज्ञलाल वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, आरक्षक उमेश रावत, दिनेश कुमार, खुम सिंह, रूपेश, एवं सौरभ कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

थाना जियावन पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि सिंगरौली जिले में पशु क्रूरता व तस्करी के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से सख्त है। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिसने अपराधियों में भय और जनता में विश्वास उत्पन्न किया है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *