मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News कुएं में गिरा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से हाइड्रा की मदद से निकाला गया सुरक्षित

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं के चारों ओर जगत या बाउंड्री नहीं होने के कारण यह दुर्घटना हुई

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। ग्राम पंचायत अमहरा में शनिवार-रविवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया जब पंचायत भवन से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित स्व. रामभरोस सिंह गोड़ के कुएं में एक बैल गिर गया। सौभाग्य से ग्रामीणों की तत्परता से बैल को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं के चारों ओर जगत या बाउंड्री नहीं होने के कारण यह दुर्घटना हुई। सुबह होने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पाई और कड़ी मशक्कत व हाइड्रा मशीन की मदद से बैल को सुरक्षित बाहर निकाला। इस कार्य में बहादुर सिंह, दिनदयाल सिंह, अर्जुन सिंह, बन्थान बैगा सहित अन्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा खुले कुओं के चारों ओर बाउंड्री निर्माण की योजना चलाई गई थी ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं न हों, लेकिन पंचायत स्तर पर योजना का सही क्रियान्वयन नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मगनमती साकेत, सचिव राधिका पाण्डेय और रोजगार सहायक लालचंद शाह ने सरकारी राशि का बंदरबांट कर केवल कागजी काम दिखाया।

लोगों ने बताया कि सचिव और रोजगार सहायक अक्सर वैढ़न में रहते हैं और गांव की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण ऐसी घटनाएं बार-बार घट रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *