मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News आवारा पशुओं से तंग आ चुके किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं के झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं,

By सोनू विश्वकर्मा

तहसील मुख्यालय पर आज ग्राम पंचायत ओडनी के केकराव, रेहड़ा एवं ओडनी गांवों के किसानों ने आवारा पशुओं से हो रही फसल बर्बादी को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं के झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

किसानों ने बताया कि पिछले कई महीनों से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि प्रशासन के सामने आकर गुहार लगानी पड़ी। ज्ञापन में मांग की गई है कि आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जाए, ताकि फसल बर्बादी पर रोक लग सके। साथ ही, जिन किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए गौ-पालन बाड़ों का संचालन केवल कागजों तक सीमित है। बाड़ों का समुचित प्रबंधन न होने के कारण आवारा पशु खुले घूम रहे हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने मांग की कि इन बाड़ों को तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाए और नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान किसानों ने कई अन्य बिंदुओं पर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन किसानों की पीड़ा को कितनी गंभीरता से समझता है और इस समस्या पर कितना प्रभावी अंकुश लगा पाता है।

इस ज्ञापन कार्यक्रम में युवा नेता लक्ष्मण सिंह बैंस, दिनेश बैंस, जागेश्वर पाल, उमा शंकर सिंह बैंस, भारत लाल बैंस, शालिक राम, रामपाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *