मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News चितरंगी में आगजनी की घटना से आक्रोश, स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने चितरंगी मुख्यालय में जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की

By सोनू विश्वकर्मा

चितरंगी। चितरंगी मुख्यालय में बीते दिनों हुई भयावह आगजनी की घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। आगजनी की घटना से नाराज लोगों ने एकजुट होकर उपखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चितरंगी तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने चितरंगी मुख्यालय में जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही आगजनी की घटना में प्रभावित पीड़ित दुकानदार लाले साहू एवं दुकान मालिक रामप्रसाद बैंस को शीघ्र उचित मुआवजा (क्षतिपूर्ति) प्रदान करने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रशासन एवं शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे चितरंगी तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा जल्द से जल्द चितरंगी में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इस दौरान ज्ञापन में प्रमुख रूप से युवा नेता लक्ष्मण सिंह बैंस, कांग्रेस नेता लालता सिंह चौहान, विपुल धर द्विवेदी, अश्वनी प्रताप सिंह, उमा शंकर सिंह बैंस, रामप्रसाद बैंस, अंबिकेश धर द्विवेदी, देवेंद्र सिंह बैंस, दिनेश कुमार बैंस, लाले प्रसाद साहू, विद्या जायसवाल, लोकमणि सिंह, तालेश्वरी प्रसाद, रामधनी पाल, पुष्पराज सिंह, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार सिंह बैंस, दीना कोल सहित सैकड़ों की संख्या में युवा, व्यापारी बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरंगी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने के कारण आगजनी जैसी घटनाओं में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *