MP Board Result : एमपी बोर्ड टॉपर बनने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानिए 2024 में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक
परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

By लाले विश्वकर्मा
MPBSE MP Board Result 2025 : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 16 लाख छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने पिछले साल (2024) में 24 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया था।
यह भी देखे
Singrauli News Road Accident तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
इस साल एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज होगा खत्म
10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव की मौजूदगी रहेगी। घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास से की जाएगी।